Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का संबलपुर मंडल में आयोजन

संबलपुर। 52 वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक 16 फरवरी 2023 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह ने की।  श्री सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि डीआरयूसीसी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को मंडल द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
श्री सिंह ने संबलपुर मंडल में पूरी हो चुकी परियोजनाओं और चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।  बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य सुनील कुमार वर्मा, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, गोपबंधु सत्पथी, अरुण कुमार मुखर्जी, मनोरंजन साहू, कृष्ण चंद्र पांडा, मदन मोहन प्रुस्ति, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, ब्रजबंधु साहू, भोजनाथ देवांगन, निशांत कुमार दीक्षित, गोबिंद प्रसाद अग्रवाल, लिप्सित मिश्रा और बिष्णु प्रसाद केडिया ने भाग लिया और संबलपुर मंडल की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में बहुमूल्य राय दी। बैठक में संबलपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। संबलपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक और डीआरयूसीसी के संयोजक श्री संबित सौरव नायक ने बैठक का समन्वय किया।

Latest Posts

Don't Miss