-विधानसभा में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंटÓ का आयोजन
रायपुर। नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन विद्यार्थी दुर्ग के दीपांशु नेताम, अंकुर पांडेय और सूरजपुर की आईफा खातून प्रतिनिधित्व करेंगे। इन छात्रों का चयन छत्तीसगढ़ विधान सभा में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर हुआ है। चयनित विद्यार्थी 1 से 3 अप्रैल तक दिल्ली के संसद भवन में राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन होगा। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सहभागिता का मंच उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय नीति-निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। नेहरू युवा केंद्र संगठन, रायपुर (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का स्वायत्त निकाय) और राष्ट्रीय सेवा योजना ने इस आयोजन को संपादित किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें तीन मिनट के भाषण के माध्यम से अपने विचार रखने का अवसर मिला। निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारा प्रदेश युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। इस तरह के मंचों से युवा न सिर्फ़ अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी होते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समारोह का समापन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने के लिए ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंटÓ एक सार्थक प्रयास है। यहां से चुने जाने वाले प्रतिभागी प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।



