Latest Posts

12 ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, किया जाएगा लाइसेंस निलंबन

🔸देर रात ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी

रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार रात को शहर में ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले 12 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सभी वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्री राम मंदिर, फुडहर एवं अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 12 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कार्रवाई की गई ।  यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए।  जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया जहां  न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही युक्त ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्रवाई भी की जा रही है।

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है:-

  1. CG04 NL 3225 सचिन शुक्ला
  2. CG 04 LQ 3733 कुलेश्वर देवांगन
  3. CG07 CU 5563 वेद प्रकाश
  4. CG 04 HX 1454 उत्कर्ष कौशिक
  5. OD 05 T 9571 अनिकेत तिवारी
  6. CG 04 QE 0803 गोपाल निषाद
  7. CG04 BY 9496 प्रकाश ध्रुव
  8. CG 04 YZ 1734 धनपाल साहू
  9. CG 22 R 6316 टालू राम
  10. CG 04 PU 9993 डोमेन
  11. CG 04 MH 4170 संदीप अमरानी
  12. CG 04 HJ 6012 केशव सिंह

Latest Posts

Don't Miss