Latest Posts

भीषण गर्मी को देखते स्कूल बंद करने निजी स्कूल एसोसिएशन ने लिखा सीएम को पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पढ़ रहा है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की मांग की है।

undefined

एसोसिएशन ने पत्र में लिखा 

अत्यधिक गर्मी को देखते हुए निवेदन है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में तत्काल छुट्टियां घोषित करवाने हेतु निर्देशित करें।
बहुत से जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। छोटी कक्षा के विद्यार्थियों की गर्मी के कारण तबीयत भी बिगड़ रही है।

Latest Posts

Don't Miss