Latest Posts

digitally arrested: रायपुर दक्षिण विधायक डिजिटल अरेस्ट, आईबी अधिकारी बनकर धमकाया

digitally arrested : कहा- आप कोई भी हो, दिल्ली तलब होना पड़ेगा, पहलगाम आतंकी हमले में उपयोग हुआ नंबर

digitally arrested रायपुर, रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक सुनील सोनी से साइबर ठगी की कोशिश हुई है। 19 नवंबर की शाम विधायक के पास अज्ञात नंबर से कॉल आया था। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। ठग ने उनसे इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी बनकर बात की और 5 मिनट तक धमकाते रहे। फ्रॉड ने सुनील सोनी से कहा कि आपका नंबर पहलगाम आतंकी हमले में उपयोग हुआ है, दिल्ली तलब होना पड़ेगा। हालांकि विधायक को शक हुआ तो उन्होंने कॉल कट किया। फिलहाल विधायक ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी है। मामले की जांच जारी है।
सुनील सोनी बोले- मानसिक रूप से सोचने को मजबूर कर दिया
बताया गया कि ठग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो बनकर कॉल किया था। उसने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, उसने मानसिक रूप से सोचने को मजबूर कर दिया।
कॉलर ने कहा कि आपको दिल्ली में तलब होना पड़ेगा। कॉलर ने मेरा नंबर सही बताया और कहा कि आपके फोन का उपयोग कश्मीर आतंकी घटना में हुआ है, जिसके बाद मैंने उसको अपना परिचय दिया तो कॉलर ने कहा कोई भी हो, जहां से भी हो, दिल्ली तलब होना पड़ेगा।

digitally arrested विधायक से बोले ठग, आपको अरेस्ट करेंगे

सुनील सोनी ने कॉलर से कहा कि मैं छत्तीसगढ़ रायपुर से विधायक हूं तो ठग ने कहा कि हमारा आदमी आपको कॉल करेगा, आपको अरेस्ट करेगा। शक हुआ तो विधायक सुनील सोनी ने एसएसपी को बातचीत की जानकारी दी। साइबर थाने में भी लिखित शिकायत की है। इस घटना के बाद विधायक सुनील सोनी ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटना होने पर तुरंत थाने में सूचना दे। इस फ्रॉड से बचने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। ठग इस तरह बातचीत करते हैं कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस कार्रवाई करेगी।

 

Latest Posts

Don't Miss