Latest Posts

धान खरीदी में महासमुंद जिला अव्वल, उठाव में चौथे स्थान पर

अब तक 427384.72 टन खरीदी, 63285.64 टन धान का हुआ उठाव

महासमुंद। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 39वां दिन है। प्रदेश के कुल 33 जिलों में 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी जारी है। इन 33 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में महासमुंद जिला पहले स्थान पर चल रहा है। लेकिन उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी की अपेक्षा उठाव के मामले में यह चौथे स्थान पर है।
बता दें कि जिले में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी लगातार जारी है। 22 दिसंबर तक की स्थिति में जिले में कुल 90003 किसानों से 427384.72 टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के मामले में महासमुंद जिला पहले स्थान पर है। वहीं बेमेतरा जिला दूसरे स्थान पर, यहाँ 88984 किसानों से कुल 452763.28 टन  की खरीदी हो चुकी है। इसी प्रकार बलौदाबाजार में 90258 किसानों से 397170.80 टन  तीसरे स्थान पर, बलौदा में 85952 किसानों से  387496.72 टन चौथे स्थान पर और राजनांदगांव पांचवें स्थान पर है यहाँ 75750 किसानों से कुल 375268.84 टन की खरीदी हुई है। लेकिन जहाँ एक ओर महासमुंद जिला धान खरीदी में अव्वल चल रहा है। वहीं उक्त जिलों में धान खरीदी की अपेक्षा उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव पर नजर डालें तो महासमुंद जिला चौथे नंबर पर चल रहा है। यहाँ 22 दिसंबर तक 63285.64 टन धान का उठाव हुआ है और 427384.27 टन धान उपार्जन केन्द्रों में पड़ा है। धान उठाव के मामले में पहले स्थान पर बलौदाबाजार जिला है यहाँ खरीदी की अपेक्षा 104092.77 टन का उठाव हुआ है। इसी तरह दूसरे स्थान पर बालोद जिला है। यहाँ 97197.96 टन, तीसरे पर बेमेतरा, यहाँ 68363.63 टन और पांचवें स्थान पर राजनांदगांव है। यहाँ 66557.55 टन का ही उठाव चल रहा है।
सभी केन्द्रों में जाम की स्थिति
जिले के 182 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी चल रही है।  सोसाइटी समितियों के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि जिले के सभी केन्द्रों में बंफर लिमिट से अधिक की खरीदी हो चुकी है और सभी केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। धान खरीदी बंद न हो  इसके लिए अधिकांश उपार्जन केंद्रों के खाली जगहों का उपयोग धान रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की स्थिति में जिले के करीब आधे दर्जन उपार्जन केंद्रों में खरीदी बंद की नौबत आ गई थी। धान का उठाव बेहद धीमी गति से चल रहा है। जहां धान रखने की जगह नहीं बची है वहां उठाव तेजी से हो रहा है।
धान बेचने 72 हजार से अधिक किसान शेष
जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इस साल 1 लाख 62 हजार 323 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में 130 समितियों के 182 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले को इस वर्ष 12 लाख 45 हजार 963 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य मिला है। 22 दिसंबर तक जिले के कुल 90003 किसानों ने धान बेचा है। धान खरीदी का आज 39 वां दिन है अब उतने ही दिन शेष बचे हैं और अभी जिले के 72 हजार 320 किसान धान नहीं बेच पाए हैं। 

Latest Posts

Don't Miss