DGP-IGP conference: कलेक्टर गौरव सिंह ने किया आदेश जारी, दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ 28 से
DGP-IGP conference: रायपुर, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर कलेक्टर ने मार्गों में बड़ी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। सुबह 5 से रात 12 बजे तक नवा रायपुर के सभी मार्गों मेें प्रतिबंधित रहेगा। डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर को शुरू होगा। यह दो दिवसीय आयोजन है। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। कॉन्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें नक्सलवाद, पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा चुनौतियां, सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक अशांति, साइबर अपराध और सूखे नशे के खिलाफ रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पुलिसिंग को आधुनिक बनाने, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सूचना साझा करने पर विशेष जोर रहेगा।
DGP-IGP conference: नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा और मंथन
केंद्र सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अगले साल मार्च में देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। देश में अकेला छत्तीसगढ़ राज्य देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में शामिल है, जहां इसका सबसे अधिक प्रभाव है। यही कारण है कि राज्य में होने वाली नक्सल वारदातों पर केंद्र की नजर भी रहती है। यहां होने वाली क्रॉन्फेंस में नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा और मंथन होना तय माना जा रहा है।



