Wednesday, June 18, 2025

Latest Posts

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर जय श्री राम के नारे से गुंजा कबीरधाम

कवर्धा। आज उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का प्रथम नगर आगमन पर रायपुर , सिमगा बेमेतरा सहित कवर्धा में आतिशी स्वागत हुआ कार्यकर्ताओं और नगरवासियो ने पूरा शहर भगवामय कर सनातन धर्म के प्रति आस्था व्यक्त किया।कबीरधाम में पहली बार ऐतहासिक रैली निकाली गई।अपने उपमुख्यमंत्री के स्वागत में महिलाओं ने जगह जगह विजय तिलक लगा आरती की गई। शहर के नवीन बाजार , गुरुनानक चौक में महिला मोर्चा की नेत्रियों ने पुष्प गुच्छों और पुष्प वर्षा कर अपने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इधर विजय शर्मा ने कवर्धा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार ने जो वादा प्रदेश की जनता से किया है उसे पूरा करने कटिबद्ध है। मंत्रिमंडल गठन पश्चात समस्त वादों को पूरा किया जाएगा साथ ही सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर प्रदेश सरकार काम करेगी।

Latest Posts

Don't Miss