Latest Posts

Deputy Chief Minister: उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का किया निरीक्षण

Deputy Chief Minister: रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी उनके साथ उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर इस नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे विधायकों और आमंत्रित अतिथियों को संबोधित भी करेंगे।

इन्हें भी पढ़िए: Archery Competition: रेलवे की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 से, 12 जोन के शीर्ष तीरंदाज पहुंचेंगे राजधानी

उप मुख्यमंत्री साव ने नवीन विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के अनावरण स्थल, विधानसभा के सदन और मंचीय कार्यक्रम के स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवा रायपुर के सेक्टर-19 में मंत्रालय (महानदी भवन) और विभागाध्यक्ष कार्यालय (इंद्रावती भवन) के पीछे 51 एकड़ परिसर में विधानसभा का नया भवन बनाया गया है।
श्री साव ने लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि 1 नवम्बर का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी विधानसभा के नए भवन को छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करेंगे। नया राज्य बनने के बाद वर्ष 2000 में रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 वर्षों के बाद रजत जयंती वर्ष में खुद का भव्य और आधुनिक भवन मिलने जा रहा है। हमारा यह नया विधानसभा भवन केवल एक खूबसूरत इमारत ही नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का वाहक भी है।

इन्हें पढ़िए: Chhattisgarh Sindhi Mahapanchayat: छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के दिवाली मिलन समारोह में मिला संतों का आशीर्वाद

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि नए विधानसभा भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। आधुनिक, सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित इसके सदन को 200 सदस्यों के बैठने के लिए विस्तारित किया जा सकता है। भविष्य में पेपरलेस विधानसभा संचालित हो सके, इसके लिए जरुरी व्यवस्थाओं और तकनीकों का समावेश किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss