Contract Employee News वेतन नहीं मिलने से 16 हजार एनएमएच कर्मियों की आर्थिक हालत बिगड़ी
Contract Employee News रायपुर, स्वास्थ्य विभाग के संचालक बदलने के बाद 16 हजार एनएमएच कर्मियों की उम्मीद जगी है कि दो माह का अटका वेतन अब मिल जल्द ही मिल जाएगा। 27 नवंबर को डॉ प्रियंका शुक्ला का स्वास्थ विभाग का प्रभार बदल दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी 2011 बैच के आईपीएस संजीव कुमार झा को मिली है। एनएचएम के कर्मी उम्मीद जता रहे है कि आने वाले कामों में तेजी आएगी और उनका अटका वेतन भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ के करीब 16 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कर्मचारी संघ ने बताया कि राज्यभर में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ। इससे कर्मचारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि बच्चों की फीस, किराया/होम लोन, रोजमर्रा के खर्च, घरेलू आवश्यकताएं जैसी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी गंभीर आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव झेल रहे हैं।
Contract Employee News: आंदोलन के दौरान ड्यूटी करने वालों की बहाली भी लंबित
हाल ही में हुए एनएचएम आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों ने सेवा दी थी। स्वास्थ्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने बातचीत में समस्याओं के समाधान और वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था।लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि आश्वासन के बाद भी अब तक न तो वेतन दिया गया और न ही कई कर्मचारियों की सेवा बहाली की गई।
Contract Employee News: मुख्यमंत्री से तत्काल भुगतान और बहाली के आदेश की मांग
कर्मी संघ ने मांग की है कि-
दो महीनों का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए।
आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों की सेवा बहाली तुरंत की जाए।
संघ ने कहा कि लगातार आर्थिक परेशानी और बहाली में देरी से हृ॥रू कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।



