Friday, June 20, 2025

Latest Posts

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया पदभार ग्रहण    

कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले की नवनियुक्त कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सोमवार को यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी जिले के 20वीं कलेक्टर के रूप में जिले में नियुक्त हुई हैं। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नए कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए आमजनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुचाकर जन जन को लाभान्वित करने पर प्राथमिकता से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय भी लिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुए अपर कलेक्टर कक्ष, एनआईसी, भू अभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, वित्त शाखा, शिकायत शाखा, लोक सेवा केन्द्र, खाद्य विभाग, सांख्यिकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य शाखाओ व कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss