Latest Posts

मां महामाया को चढ़ाई 51 मीटर की चुनरी

महासमुंद। शहर के हाईस्कूल परिसर में आयोजित गरबा स्थल से नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में गरबा आयोजन समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। आयोजन स्थल से गाजे-बाजे, भक्तिमय गीतों और आतिशबाजी के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं चुनरी यात्रा में शामिल हुर्इं। यात्रा हाईस्कूल मैदान से मुख्य मार्ग स्वामी, अंबेडकर चौक से होते हुए नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर पहुंचीं जहां माता को 51 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। यात्रा में माता के नव रूप में बालिकाएं नजर आई जो आकर्षण का केंद्र रहीं।

Latest Posts

Don't Miss