Latest Posts

26 दिनों में बढ़े 1601 मतदाता

चुनाव होने तक अब वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सकेगा नाम

महासमुंद। जिले की मतदाता सूची को अब फ्रीज कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव होने तक अब किसी का भी नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सकेगा। 4 अक्टूबर को राज्य की मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें जिले में कुल 8 लाख 53 हजार 902 मतदाता थे। सोमवार को पूरक मतदाता सूची जारी की। इसमें 26 दिनों में 1 हजार 601 वोटर और बढ़ गए हैं। जिसमें सरायपाली विधानसभा में सबसे अधिक 594 मतदाता बढ़े हैं, उनमें महिला मतदाता की संख्या अधिक है।
बता दें कि 4 अक्टूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 8 लाख 53 हजार 902 मतदाता थे। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की अपेक्षा अधिक थी। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 32 हजार 742 थी वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 21 हजार 140 थी और अन्य मतदाताओं की संख्या 20 थी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद  जिले के विधानसभा अनुसार आंकडों पर नजर डालें तो सबसे अधिक मतदाता बसना विधानसभा में हैं। यहाँ कुल 2 लाख 23 हजार 999 मतदाताओं में 1 लाख 10 हजार 359 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 637 महिला मतदाता। इसी प्रकार खल्लारी विधानसभा में कुल 2 लाख 17 हजार 106 में 1 लाख 6 हजार 780 पुरुष व 1 लाख 10 हजार 318 महिला, महासमुंद विधानसभा में कुल 2 लाख 8 हजार 358 में 1 लाख 1 हजार 868 पुरुष और 1 लाख 6 हजार 481 महिला मतदाता। सरायपाली विधानसभा में सबसे कम कुल 2 लाख 4 हजार 439 मतदाताओं में 1 लाख 2 हजार 133 पुरुष व 1 लाख 2 हजार 306 महिला मतदाता।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार विधानसभा 2018 की अपेक्षा इस बार जिले की चारों विधानसभा सीट में कुल 66471 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2018 में जिले में कुल मतदाता 7 लाख 87 हजार 431 थी जबकि 2023 में यह संख्या बढ़कर 8 लाख 53 हजार 902 हो गई, अब इन 26 दिनों में 1601 मतदाता को जोड़कर यह संख्या 8 लाख 55 हजार 503 हो गई है।
सरायपाली में बढ़े सबसे ज्यादा 594 मतदाता और सबसे कम खल्लारी में 217
चार अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन के बाद जिले की मतदाता सूची को अब फ्रीज कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव होने तक अब किसी का भी नाम वोटर लिस्ट में  नहीं जोड़ा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार इन 26 दिनों में जिले की चारों विधानसभा में कुल 1601 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें सरायपाली सबसे अधिक 594, बसना में 451, महासमुंद में 339 और खल्लारी विधानसभा में 217 मतदाता बढ़ें हैं। जबकि अन्य मतदाता के आकड़ों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बढेÞ हुए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक है। जिले में इस दौरान 972 महिला और 629 पुरूष मतदाता बढ़े हैं।
31 अक्टूबर 2023 तक की स्थिति में जिले की मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरूष महिला थर्ड जेंडर कुल
सरायपाली 102364 102669 0 205033
बसना 110520 113927 3 224450
खल्लारी 106877 110438 8 217323
महासमुंद 102008 106680 9 208697
—————————
योग 421769 433714 20 855503

Latest Posts

Don't Miss