Latest Posts

Children’s Day News: बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता से प्रभावित हुए

Children’s Day News: रायपुर, बाल दिवस के उपलक्ष्य में सालेम इंग्लिश स्कूल में संपन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के अद्भुत प्रदर्शन से निर्णायक समता अग्रवाल (अध्यक्ष इनर व्हील क्लब महिला विंग), प्रीती जोशी (सचिव इनरव्हील क्लब) और रश्मि सुराणा कलाकार बहुत प्रभावित हुए।


शाला की प्राचार्य सपना जॉर्ज और सालेम सीजी शाखा की प्राचार्य रूपाली यादव के निर्देश पर संपन्न रंगोली प्रतियोगिता हाई स्कूल समूह में धारना , सुरभि एवं साथियों को प्रथम तथा रोशनी और अनुष्का को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मिडिल स्कूल में सृष्टि पंसारी, सौम्या देवांगन को प्रथम स्थान तथा सिद्रा और आरिबा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।


मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में हाई स्कूल में अल्फिया प्रथम, गरिमा द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रही जबकि मिडिल स्कूल में नूरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फायरलेस कुकिंग हाई स्कूल समूह में अद्वैत और रौनिक प्रथम स्थान  पर , विद्या और आयशा द्वितीय स्थान पर , अदीबा और वंशिका तृतीय स्थान पर रहे , साथी फायरलेस कुकिंग मिडिल स्कूल में कृति आयुषी ने प्रथम रिद्धिमा और मेघा? ने द्वितीय श्रिंजल और आरव में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम , पेरिस्कोप तथाअन्य विषयों पर वर्किंग मॉडल्स के द्वारा विज्ञान के प्रति गंभीर रुचि एवं अद्भुत क्रियाशीलता का परिचय दिया।

Children’s Day News: शिक्षकों और छात्रों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच भी खेला गया

प्री प्राइमरी समूह में रंगभरो प्रतियोगिता में चाणक्य, अवनीश ने एवं चित्र बनाओ प्रतियोगिता में प्रणीत, जय और अयान ने नृत्य प्रतियोगिता में नेहल, वैभव पूर्वी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शाला प्रबंधन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों और छात्रों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसमें शिक्षकों ने बाजी मारी ।

Latest Posts

Don't Miss