Sindhi Mahapanchayat: शामिल हुए राजधानी के अलावा प्रदेश के मुखी साहब एवं जनप्रतिनिधिगण

Sindhi Mahapanchayat: शहर की सामाजिक सेवाएं करने वाली संस्थाओं का हुआ सम्मान

Chhattisgarh Sindhi Mahapanchayat: रायपुर, राजधानी में संत साई युधिष्ठिर लाल साहब, गोदड़ी धाम से महंत अम्मा मीरा देवी, काशी से आए संत, वृंदावन से आए संत, छत्तीसगढ़ सिन्धी साधु समाज से मनोहरलाल उदासी, मुरलीधर उदासी का आगमन हुआ। संतों ने खुले हृदय से छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिए। अध्यक्ष अमर गीदवानी के नेक नियति और नेतृत्व की प्रशंसा की।

यह पूरे प्रदेश के सिंधी समाज और पूज्य पंचायतों को एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संदेश है। प्रदेश के विभिन्न शहरों से पधारे पूज्य पंचायतों से मुखी गण और अनन्य गणमान्य पूरे उत्साह और उत्सवी मानसिकता से अपनी सहभागिता देकर गए और साथ में महिला शक्ति की अपार उपस्थिति इस आयोजन को एक परिवार और सहकार का अनुपम संदेश दे गई।

आज के इस आयोजन का जो संदेश था सिंधी समाज की एकता और सहृदयता एक साथ हैं कहीं किसी से कोई मतभेद नहीं कुछ है तो समाज की उन्नती और एकता को समर्पित पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के सदस्यगण जो शिद्दत से समाज के लिए करना चाहते हैं और इसके लिए कमर कसकर जान लगा दिया है। इस दौरान श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष अमर गीदवानी, चेतन तारवानी, राजेश वासवानी, किशोर आहूजा, राधा किशन सुंदरानी, जीतेन्द्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, सुदेश मध्यान, महेश आहूजा, दिनेश अठवानी, बबला होतवाणी, अमर दौलतानी सहित समाज के लोग उपस्थित थे।



