chhatteesagadh raajyotsav: सेंघ तालाब के ऊपर होगा भारतीय वायुसेना का एयर शो, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

रायपुर: chhatteesagadh raajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी का आसमान गर्व और रोमांच से भरने वाला है। इस बार राज्योत्सव की सबसे बड़ी खासियत होगी- भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का शानदार एयर शो, जो 5 नवंबर की सुबह सेंध तालाब के ऊपर आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायुसेना की यह विशेष टीम 9 फाइटर जेट्स के साथ लगभग 40 मिनट तक रोमांचक हवाई प्रदर्शन करेगी। आसमान में फॉर्मेशन फ्लाइंग, तेज गति से क्रासिंग, स्मोक ट्रेल्स और एयरोबेटिक स्टंट्स इस शो को यादगार बनाएंगे।
‘रजत जयंती वर्ष’ के लिए खास आकर्षण
राज्य सरकार ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की उपलब्धियों और विकास यात्रा के प्रतीक के रूप में चुना है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इसमें शामिल होने की संभावना है, वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह एयर शो राज्य की प्रगति और गौरव का प्रतीक बनेगा।
chhatteesagadh raajyotsav: सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम
नवा रायपुर प्रशासन, विमानन विभाग और पुलिस मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है।
सेंध तालाब के किनारे व्यूइंग जोन, सुरक्षा बैरिकेड और एयरक्राफ्ट हैंगर तैयार किए जा रहे हैं।
chhatteesagadh raajyotsav: पहले भी कर चुकी है रायपुर को रोमांचित
सूर्यकिरण टीम इससे पहले 2009 में रायपुर आई थी, जब बूढ़ातालाब के ऊपर एयर शो हुआ था। उस दौरान भी रायपुरवासियों ने आकाश में भारतीय वायुसेना की ताकत और निपुणता का शानदार प्रदर्शन देखा था।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी एक नजर में
विवरण जानकारी
तारीख : 5 नवंबर 2025
स्थान : सेंध तालाब, नवा रायपुर
विमान : 9 फाइटर जेट्स
अवधि : लगभग 40 मिनट
रिहर्सल : 4 नवंबर छात्रों के लिए ओप
सुरक्षा व्यवस्था : विशेष नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान
मुख्य अतिथि : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह



