Latest Posts

Women’s Commission: प्राध्यापक पर आरोप जूते के नीचे रहो, महिला आयोग ने प्राचार्य को दिए जांच के आदेश

 Women’s Commission: महिला सहायक प्राध्यापकों की शिकायत पर सुनवाई

CG Women’s Commission: रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बुधवार को महिला उत्पीडऩ से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की। इसमें नवागांव स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय से जुड़े मामले में आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्राचार्य को दो माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान तीनों सहायक प्राध्यापक ने आरोप लगाया कि पुरुष प्राध्यापक द्वारा उन्हें खुलेआम छात्र-छात्राओं के सामने अपमानित किया जाता है, धमकी दी जाती है और जूते के नीचे रहो जैसी अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है।

CG Women’s Commission: तनाव बढऩे से गर्भपात

एक महिला सहायक प्राध्यापक ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण अवकाश संबंधी संदेश कॉलेज ग्रुप में डालने पर प्राध्यापक ने सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण तनाव बढ़ा और गर्भावस्था में बच्चे की हृदयगति रुकने से गर्भपात हो गया।

CG Women’s Commission: प्राचार्य को मिली शिकायत

इस पर प्राध्यापक ने कहा कि तीनों सहायक प्राध्यापक मिलकर उनके खिलाफ माहौल बना रही हैं। दोनों पक्षों द्वारा प्राचार्य को शिकायत दिए जाने की पुष्टि हुई। आयोग अध्यक्ष नायक ने इसे कार्यस्थल पर उत्पीडऩ का मामला मानते हुए प्राचार्य को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

CG Women’s Commission: समझाइश पर साथ में रहने को तैयार हुए पति-पत्नी

दो अन्य मामलों में आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए महिलाओं को थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। एक और मामले में पति-पत्नी आयोग की समझाइश पर दोबारा साथ रहने को तैयार हुए, जबकि एक मामले में भरण-पोषण से इंकार करने वाले पति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

 

 

 

 

 

Latest Posts

Don't Miss