Latest Posts

CG Scam: सीआरपीएफ अफसर बताकर एक होमियोपैथिक डॉक्टर के बैंक एकाउंट से उड़ाए चार लाख

CG Scam:  इलाज के नाम पर भरोसा जीता, फिर बैंक एकाउंट खाली कर गए ठग

CG Scam: रायपुर, साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए खुद को सीआरपीएफ अफसर बताकर एक होमियोपैथिक डॉक्टर के बैंक एकाउंट से करीब चार लाख रुपए उड़ा लिए। जवानों के इलाज और सरकारी भुगतान का झांसा देकर ठगों ने डॉक्टर से बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कीं और कुछ ही घंटों में रकम दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दी। मामले की शिकायत के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।

CG Scam: इलाज के नाम पर आया था फोन

राजेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू पुरैना स्थित मारुति रेसिडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह के मोबाइल पर 29 नवंबर को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीआरपीएफ का अफसर बताया और कहा कि कैंप के करीब 35 जवानों का इलाज कराना है। डॉक्टर कालीबाड़ी क्षेत्र में क्लिनिक संचालित करते हैं, इसलिए उन्होंने बातचीत को गंभीरता से लिया।

CG Scam:सरकारी भुगतान का दिया झांसा

कथित अफसर ने इलाज की फीस और प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद कहा कि भुगतान सरकारी खाते से होगा और इसके लिए डॉक्टर का बैंक एकाउंट वैलीडेट होना जरूरी है। इसी बहाने उसने डॉक्टर से बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी। डॉक्टर ने अपने सहयोगी का मोबाइल नंबर दिया, जिस पर ठगों ने दूसरे नंबर से वीडियो कॉल कर और भी जानकारियां हासिल कर लीं।

CG Scam: पासवर्ड लेकर उड़ाई रकम

ठगों ने बातचीत के दौरान चालाकी से बैंक एकाउंट के पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी भी हासिल कर ली। इसके बाद डॉक्टर के पीएनबी और एसबीआई के खातों से कुल 3 लाख 98 हजार 984 रुपए दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए। यह पूरा खेल कुछ ही घंटों में हो गया।

CG Scam: शिकायत के बावजूद नहीं बची रकम

डॉ. सिंह को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने करीब पांच घंटे के भीतर अपने बैंक एकाउंट ब्लॉक कराए और केंद्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक कुछ एकाउंट सीज भी किए गए, लेकिन तब तक ठग रकम निकाल चुके थे।

 

Latest Posts

Don't Miss