Latest Posts

CG Rajyotsav: वीवीआईपी रूट पर कारकेड के आवागमन से 30 मिनट पूर्व सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी

CG Rajyotsav:  प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास और राज्योत्सव पर नए मार्ग व पार्किंग

CG Rajyotsav:  1 नवंबर को रायपुर में बदले रहेंगे ट्रैफिक के रूट

CG Rajyotsav:  रायपुर,  छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास और नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के मद्देनजर राजधानी की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने आमजनों और वीआईपी मेहमानों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए कुल 6 मुख्य रूट और 15 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।  वीवीआईपी रूट पर कारकेड के आवागमन से 30 मिनट पूर्व सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। आमलोगों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित मार्गों से ही राज्योत्सव स्थल तक पहुंचें और अपने वाहन नियत पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सभी पार्किंग स्थल राज्योत्सव परिसर से पैदल दूरी पर बनाए गए हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।

इन्हें पढ़िएः PM’S SECURITY: सुरक्षाः रायपुर में एसपीजी ने संभाली कमान, दस्ते की मॉनिटरिंग आईजी नवनीत मेहता कर रहे

CG Rajyotsav: 6 प्रमुख रूट और उनके पार्किंग स्थल

रूट 1 : रायपुर, धरसींवा, तिल्दा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले के लिए मार्ग रिंग रोड-3 टर्निंग – सेरीखेड़ी ब्रिज – एयरपोर्ट टर्निंग – सेक्टर 22 और पार्किंग: पी-15 (सेक्टर 22 पार्किंग स्थल)

रूट 2: आरंग, महासमुंद, खरोरा, बलौदाबाजार से आने वाले के लिए मार्ग आरंग – लखौली – सेंध तालाब – सत्यसाई अस्पताल चौक – सेक्टर 22 व पार्किंग पी-15 (सेक्टर 22 पार्किंग स्थल)

रूट 3 : अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग से आने वाली बसें के लिए मार्ग मोनफोर्ड स्कूल – ट्रिपल आईटी चौक – मुक्तांगन तिराहा और पार्किंग पी-12, पी-13, पी-14 (मुक्तांगन क्षेत्र)

रूट 4 : अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग से आने वाली कारें के लिए मार्ग अभनपुर – बकतरा – केन्द्री – निमोरा मार्ग व पार्किंग: पी-11 (निमोरा पार्किंग स्थल)

रूट 5 : रायपुर शहर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव से आने वाले मााग पचपेड़ी नाका – माना बस्ती – तूता व पार्किंग पी-08, पी-09, पी-10 (तूता क्षेत्र)

रूट 6: राजिम, गोबरा नवापारा, गरियाबंद से आने वाले के लिए मार्ग माग राजिम – जंगल सफारी – ट्रिपल आईटी – मुक्तांगन व पार्किंग पी-12, पी-13, पी-14 (मुक्तांगन व गोल्फ मैदान)साथ ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग
राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों ओर पी-05, पी-06 और पी-07 पार्किंग बनाई गई है।

CG Rajyotsav: प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था

1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय सभी नागरिकों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
शराब, नशे का पदार्थ, ज्वलनशील वस्तुएं, हथियार, बैनर-पोस्टर, लाउडस्पीकर, लैपटॉप या गैजेट्स ले जाना सख्त मना है।

CG Rajyotsav: हवाई यात्रियों के लिए विशेष सलाह

प्रधानमंत्री का आगमन माना एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल से होगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पुराने टर्मिनल से पहुंचें, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की देरी या परेशानी न हो।

 

CG Rajyotsav: यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। अनधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर वाहन को टो किया जा सकता है।

Latest Posts

Don't Miss