Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

CG Police: 4 दुकानों में चोरी करने वाले 02 आरोपियों गिरफ्तार, नकदी व सोना-चांदी जब्त

CG Police :रायपुर, थाना गंज पुलिस ने रात्रि में दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शिवा वर्मा एवं राजेन्द्र सांवरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से  27,450 रुपए, सोने का लॉकेट वजन 3.190 ग्राम, चांदी जैसी दिखने वाली 38 नग सिक्के, 01 नग नंदी बैल, 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल कीमती लगभग 8,000/- रुपये तथा 01 नग कीपैड मोबाइल कीमती लगभग 1,000/- रुपये जब्त किया गया है। आरोपी शिवा वर्मा एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर में 02 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा वह पूर्व में जेल निरुद्ध भी रह चुका है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 CG Police: घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी देवानंद बजाज द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह नर्मदापारा, रायपुर स्थित प्रताप थारवानी की तीन मंजिला दुकान किराये पर लेकर “अनंता किचन नोवेल्टी” नाम से दुकान संचालित करता है। 13.01.2026 की रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के पश्चात अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान सहित आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। 14.01.2026 को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी होना पाया गया।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में ACCU क्राइम और गंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया, पीड़ितों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी के पास से दोनों आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात मशरूका की बरामदगी की गई।
आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
CG Police: गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
बिजली ऑफिस के पास, बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा निवासी शिवा वर्मा (20) और  बिजली ऑफिस के पास, बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा निवासी राजेन्द्र सांवरा (25)।

Latest Posts

Don't Miss