Latest Posts

CG Police News: सड्डू व तेलीबांधा क्षेत्र में चाकूबाजी, छेडख़ानी व जानलेवा हमले, दाे गिरफ्तार

CG Police News: रायपुर। विधानसभा और तेलीबांधा क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी के मामले सामने अए हैं। पैसों के विवाद और छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पहली घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू इलाके की है। गांधीनगर-शंकरनगर निवासी 26 वर्षीय छवि महानंद अपने दोस्तों के साथ एक परिचित के पास स्कूटी गिरवी रखने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने चाकू निकालकर छवि पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने, पेट, हाथ और कलाई पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल हालत में उसे तुरंत मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG Police News: छेडख़ानी का विरोध पड़ा भारी
दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। यहां मोबाइल शॉप संचालक गोविंद निचलानी अपनी एक परिचित युवती के साथ घर लौट रहा था। श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास नशे में धुत दो युवकों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जब गोविंद ने इसका विरोध किया, तो पहले झूमाझटकी हुई और फिर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। गोविंद के सीने और जांघ पर वार कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये आराेपी पकड़े गए

01. अनुज सिंह पिता आशुतोष सिंह उम्र 18 साल निवासी मकान नंबर 231 ब्लाक डी विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. नवीन पैकरा पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 20 साल निवासी एम आई जी 254 ब्लॉक 14 विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Latest Posts

Don't Miss