Latest Posts

CG Police News: ऑस्ट्रेलिया के काउंसलेट जनरल ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

CG Police News: क्राउड मैनेजमेंट को समझा, कल्चर-पर्यटन पर की चर्चा; अफसरों को कहा धन्यवाद

CG Police News: रायपुर। ऑस्ट्रेलिया के काउंसलेट जनरल बर्नार्ड लिंच ने अपने रायपुर दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्थाओं को करीब से जाना।

मुलाकात के दौरान डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) मयंक गुर्जर ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें नवा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली, बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण की रणनीति, तकनीकी संसाधनों का उपयोग और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा, आमजन की सुविधा के लिए संचालित सेवाओं जैसे डायल 112, पिंक पेट्रोल यूनिट और ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की जानकारी भी काउंसलेट जनरल को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है और शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिल रही है।

CG Police News: लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बर्नार्ड लिंच ने राज्य की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. अर्चना झा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बर्नार्ड लिंच को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। काउंसलेट जनरल बर्नार्ड लिंच ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां की पुलिसिंग व्यवस्था प्रभावी और संगठित है, जो आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Latest Posts

Don't Miss