Latest Posts

CG Police News: महिला से छेड़छाड़ कर पति से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमकाने वाले दो भी पकड़े गए

CG Police News: रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने पहाड़ी पारा आदर्श नगर गुढिय़ारी निवासी पवन सिंह (38) को महिला के साथ छेड़छाड़ व उसके पति से मारपीट करने व ग्राम जौंधा थाना गोबरा नयापारा रायपुर निवासी ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत (28)और रावण थाना गोबरा नयापारा निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह (36) को केस वापस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटने का पवन मुख्य आरोपी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया 28 वर्षीया महिला बुधवार को अपने पति व अन्य मित्रों के साथ तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में भोजन करने गई थी। भोजन उपरांत, जब प्रार्थिया अपने पति व अन्य मित्रों के साथ क्लब से बाहर निकल रही थी, उसी समय आरोपी उसके पास आया और बुरी नियत से उसका हाथ पकडक़र अपनी ओर खींचने लगा तथा अश्लील टिप्पणियां करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौ

CG Police News: ऐसे पहुंचे आरोपी तक

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके पति सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान पहाड़ी पारा आदर्श नगर गुढिय़ारी रायपुर निवासी पवन सिंह बघेल के रूप में किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करतेे हुए आरोपी पवन सिंह बघेल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई किया गया। प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट करने के पश्चात् ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत एवं सत्येंद्र कुमार सिंह नामक व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया को रिपोर्ट वापस लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा था, जिस पर ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत एवं सत्येंद्र कुमार सिंह के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में प्रतिबंधात्मक धारा 170, 126, 135(3)1 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

Latest Posts

Don't Miss