Latest Posts

CG Police News: सीजी पुलिस न्यूजः जुए की फड़ पर पहुंची अभनपुर पुलिस,2 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार

CG Police News: अंधेरे का फायदा उठाकर 10 से ज्यादा भागे, कार और कैश बरामद

CG Police News: रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी-रायपुर बॉर्डर पर चल रही जुए की फड़ पर दबिश दी। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में संचालित इस फड़ से पुलिस ने दो हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया।

10 से ज्यादा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भिलाई निवासी राहुल सिंह और रायपुर तेलीबांधा निवासी रितेश कुमार है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 6 लाख 34 हजार कैश और BMW कार बरामद किया है।


CG Police News: सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीण एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि 6 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोकरो और मानिकचौरी गांव के बीच मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर खेतों में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद करीब 15 जुआरी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।

CG Police News: रेड पड़ने से पहले आरोपी फरार

रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर-धमतरी बॉर्डर पर जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिलने पर रेड मारी गई। इससे पहले कई आरोपी फरार हो गए। रेड में मौके से 6 लाख 34 हजार रुपए नकद, एक ताश की गड्डी, दो आईफोन और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई। जुआ खेलने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अफसरों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Latest Posts

Don't Miss