Thursday, February 5, 2026

Latest Posts

CG Health: प्रदेश में पहली बार उन्नत हार्ट वाल्व प्रक्रिया से 68 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

CG Health: रायपुर, प्रदेश में पहली बार उन्नत हार्ट वाल्व प्रक्रिया से 68 वर्षीय मरीज को नया जीवन मिला। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने उन्नत हृदय-चिकित्सा का एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, डॉक्टरों ने पहले से लगाए गए सर्जिकल हार्ट वाल्व के क्रमिक क्षय से पीडित 68 वर्षीय मरीज पर जटिल वाल्व-इन-वाल्व ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (ञ्ज्रङ्कढ्ढ) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक किया गया। मरीज को लगभग 12 वर्ष पूर्व लगाए गए बायोप्रोस्थेटिक एओर्टिक वाल्व के क्षय के कारण सांस फूलने और शारीरिक क्षमता में कमी की समस्या बढ़ती जा रही थी। उनकी आयु को देखते हुए दोबारा ओपन हार्ट सर्जरी का जोखिम अधिक था, इसलिए चिकित्सा टीम ने न्यूनतम इनवेसिव, कैथेटर-आधारित उपचार पद्धति को अपनाने का निर्णय लिया। अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर अजीत बेलमकोण्डा ने कार्डियोलॉजी विभाग को ऐसे जटिल प्रक्रिया की सफलता की अपार बधाई दी और प्रोत्साहना की। बढ़ती विशेषज्ञता, संरचित हार्ट-टीम सहयोग और नई वाल्व तकनीकों की उपलब्धता के साथ, ट्रांसकैथेटर वाल्व थैरेपी संरचनात्मक हृदय रोग के उपचार में मानक देखभाल को तेजी से परिभाषित कर रही है और उन मरीजों के लिए आशा बन रही है जिन्हें कभी सर्जरी के लिए अनुपयुक्त माना जाता था।

CG Health: इन्होंने ने कर दिखाया

यह प्रक्रिया एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी (क्लिनिकल लीड एवं सीनियर कंसल्टेंट) ने किया। उनके साथ डॉ. सुनील गौनियाल (सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी) और डॉ. स्नेहिल गोस्वामी (कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी) शामिल थे। संपूर्ण प्रक्रिया डॉ. एस. के. जेना (प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी, ्यढ्ढरूस्) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। प्रक्रिया की योजना उन्नत सीटी-आधारित इमेजिंग विश्लेषण की सहायता से तैयार की गई। ट्रांसकैथेटर वाल्व को फेमोरल आर्टरी के माध्यम से क्षतिग्रस्त सर्जिकल वाल्व के भीतर सटीक रूप से स्थापित किया गया, जिससे दोबारा छाती की सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी।

CG Health:एनेस्थीसिया टीम का भी रहा सहयोग

चिकित्सक टीम के अनुसार, 26 फरवरी को की गई। इस प्रक्रिया की सफलता में सूक्ष्म प्री-प्रोसीजरल इमेजिंग और सही वाल्व साइजिंग की अहम भूमिका रही। प्रक्रिया के बाद वाल्व का कार्य उत्कृष्ट पाया गया-दबाव अंतर न्यूनतम रहा और पैरावाल्वुलर लीक नहीं देखा गया, जो लगाए गए वाल्व के प्रदर्शनों को सर्वोत्तम दर्शाता है। मरीज की रिकवरी अच्छी रही और स्ट्रोक, ब्लीडिंग, पेसमेकर की आवश्यकता या वैस्कुलर इंजरी जैसी कोई बड़ी समस्या नहीं पाई गई। इस प्रक्रिया में एनेस्थीसिया टीम-डॉ. राकेश राजकुमार चंद (सीनियर कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी) और डॉ. स्नेहा (सीनियर कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी) का भी सहयोग रहा।

Latest Posts

Don't Miss