Latest Posts

CG forest news: करंट प्रवाहित तार की चपेट में आया मादा बायसन, मौत

CG forest news: वनमंडलाधिकारी ने किया वन आरक्षक निलंबित, शिकारियों की तलाश में विभाग

CG forest news: रायपुर, बलौदाबाजार वन मंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में करंट वाले तार की चपेट में आने से मादा बायसन की मौत हो गई। मादा बायसन के गर्भ में सात माह का बच्चा था। क्षेत्र में कई बार बायसन की मौत का मामला सामने आ चुका है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में शिकारी लगातार सक्रिय हैं। इधर, वन विभाग ने मादा बायसन की मौत के मामले में वन आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, वन्यजीवों के शिकार के लिए करंट वाला तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आकर मादा बासयन की मौत होना पाया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने वन आरक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। वन विभाग ने क्षेत्र में शिकारियों की तलाश तेज कर दी है और अर्जुनी वन परिक्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Latest Posts

Don't Miss