CG Film News: हास्य, रोमांस, फैमली ड्रामा से भरपूर, 25 दिसंबर को आएगी पर्दे पर
CG Film News: रायपुर, छत्तीसगढ़ी फिल्मों का रोमांच इन दिनों दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। सिनेमाहाल में छत्तीसगढ़ी फिल्म धूम मचा रही है। बेक टू बेक छत्तीसगढ़ी फिल्म सिनेमा घरों में पर्दे पर आ रहे हैं। साथ ही इस्ट्राग्राम में रिल बनाने वाले अब इन दिनों बड़े पर्दों पर अभिनय कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरंड सिनेमा फिर एक छत्तीसगढ़ी फिल्म लेकर आ रहा है। 5 छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले अभिनेता, निर्माता, निर्देशक व लेखक राज वर्मा अब अपनी छठवीं छत्तीसगढ़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम धनेश के आराधना है।

प्रेसक्लब में शनिवार को निर्माता राज वर्मा, लेखक व निर्देशक प्रणव झा, फिल्म की अभिनेत्री आराधना, अभिनेता धनेश, सेवक और अन्य कलाकारों ने अगामी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म का फस्र्ट लुक और टाइटल रिलीज किया। निर्माण राज वर्मा ने बताया कि हाल ही में एमए प्रीवियस फिल्म पर्दे पर आ गई है। यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई है। सिनेमाहाल में प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इस बार नए कलाकार को मौका देते हुए धनेश के अराधना फिल्म में धनेश को मौका दिया गया है। धनेश इंस्ट्राग्राम इन्फ्लुएंसर है, जिनके 10 लाख फॉलोअर है, जो कि हास्य वीडिया बनाते हैं। धनेश पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की अभिनेत्री आराधना साहू है। एम ए प्रीवियस में इंट्रोड्यूज किया था। यह उनकी दूसरी फिल्म है। साथ ही इस फिल्म में इंस्ट्राग्राम में फेमस कका का किरदार निभाने वाले व सेवक का किरदान निभाने वाले कलाकार भी इस फिल्म है, जो खूब हसाएंगे। इसके अलावा दादू साहू, धर्मेंद्र चौबे, कुबेर नेताम, जयंती मनहर, संगीता निषाद, राजेश बाघमारे, पूनम गोस्वामी, मंदिरा नायक, दीपाली पांडेय सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। निर्माण वर्मा ने बताया कि इस फिल्म में करीब 8 गाने हैं।

CG Film News: नवा रायपुर के आसपास की गई है शूटिंग
एक सवाल के जवाब में निर्माण राज वर्मा ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग नवा रायपुर, वहां के उद्यान और आसपास के गांवों में किया गया है। वहीं गाने की शूटिंग कांकेर, जगदलपुर क्षेत्र में की गई है। यह फिल्म हास्य व मनोरंजन से भरा हुआ है। 25 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक तरी हरी नाना, मनमोहिनी, बीए फाइनल ईयर, दूल्हा राजा, एमए प्रीवियस फिल्म का निर्माण किया है।



