Latest Posts

CG DGP meeting: साइबर संबंधी के पीडि़तों का हर संभव मदद करें: डीजीपी गौतम

CG DGP meeting: पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक

CG DGP meeting: रायपुर, पुलिस महानिदेश अरुण देव गौतम सिविल लाइन रायपुर स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा व उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह उपस्थिति थे।


बैठक में पुलिस महानिदेशक ने बेसिंग पुलिसिंग पर जोर देने, शाम के समय पुलिस की उपस्थिति भीड़-भाड़ एवं सूनसान स्थानों में होने की बात कहीं। बैठक में अपराध का डायजेस्ट मंगाया जाकर डायजेस्ट में अपराधों के संधारण एवं अपराधों के पर्यवेक्षण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों पर अंकुश कैसे लगाया जाए के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही वीआईपी/कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से वीआईपी/कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने कहा गया। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गंभीरतापूर्वक लेकर त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों पर कार्रवाई एवं पीडि़तों को राहत दिलाने, महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर चालान न्यायालय प्रस्तुत करने तथा साइबर संबंधी मामलों में शिकार हुए पीडि़त व्यक्ति कर हर संभव मदद करने कहा गया।


,

CG DGP meeting: विवेचना संबंधी आवश्यकत दिशा निर्देश दिए

यातायात व्यवस्था को सुगम व सुदृढ़ बनाने, समंस-वारंट की अधिक से अधिक तामिली करने, रात्रि गश्त को और भी मुस्तैदी पूर्वक करने तथा धोखाधड़ी के मामलों में विवेचना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीसीटीएन, नवीन ऐप व पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर कार्यों को सरलतापूर्वक संपादित करने व प्रोफेशनलशिप पर पुलिस की वर्दी व आचरण कैसा हो, के संबंध में जानकारी दी गई। बदलते परिवेश, नई सोच व चुनौतियों के आधार पर अपडेट होते हुए नई पीढिय़ों से जुडक़र पुलिस को कार्य करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही उद्योग, बड़ी बसाहट व आगजनी वाले क्षेत्रों मेंं आकस्मिक घटना होने पर किस प्रकार रिस्पांस करना चाहिए के संबंध में आवश्यक योजना तैयार करने कहा गया।

Latest Posts

Don't Miss