Latest Posts

CG Cyber ​​News: सीजी साइबर न्यूजः टिकरापारा पुलिस का नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षा की ओर एक कदम

CG Cyber ​​News: कमल विहार व शिवाजी रेजिडेंसी में जागरूकता शिविर

CG Cyber ​​News: रायपुर, थाना टिकरापारा पुलिस ने शनिवार को कमल विहार कॉलोनी और शिवाजी रेजिडेंसी में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा बढ़ते ऑनलाइन अपराधों से सावधान करना था।

इन्हें भी पढ़िएः KBC NEWS: रायपुर के संस्कार ने केबीसी में बजाई सफलता की घंटी, कल रात 9 बजे सोनी टीवी में होगा कार्यक्रम का प्रसारण

थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे ताकि समाज नशामुक्त और साइबर सुरक्षित बन सके। शिविर में उपनिरीक्षक धीरेंद्र बंजारे, बालेश्वर लहरे समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

उन्होंने बताया कि नशे से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचने के लिए बैंक, ओटीपी या लिंक साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, सोसाइटी प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

CG Cirme  ​​News: 36 घंटे बाद ब्लू वाटर खदान से मिला छात्रों का शव

CG Cirme  ​​News: रायपुर, नवा रायपुर की चर्चित ब्लू वाटर खदान में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह छात्र मृदुल वजरिया का शव 36 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया। वहीं शुक्रवार को जयेश साहू का शव मिल चुका था। माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को टाटीबंध स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के छात्रों का समूह क्लास बंक कर ब्लू वाटर घूमने आया था। इसी दौरान जयेश साहू और मृदुल पानी में नहाने उतरे और गहरे हिस्से में चले गए। दोनों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। यह खदान अपनी नीली झील जैसी सुंदरता के कारण युवाओं को आकर्षित करती है, लेकिन इसकी गहराई घातक साबित हो रही है। वर्ष 2017 से अब तक यहां 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। माना थाना पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही है।

Latest Posts

Don't Miss