Raipur Police News: कोतवाली और सिविल लाइन डिवीजन में चलाया गया विशेष अभियान
Raipur Police News: कानून व्यवस्था का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई
Raipur Police News: रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 12 अप्रैल तडक़े पुलिस की टीम विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के घरों में दस्तक दी। यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य ज़ोन तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर एवं तेलीबांधा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर थानों में उपस्थित कराया गया तथा उनकी विधिवत परेड ली गई। साथ ही पुराने चाकूबाजी के आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग की गई एवं उनके गतिविधियों को चेक किया गया। जिन क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया, वहां वारंटियों की पतासाजी के लिए विशेष दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप 08 स्थाई वारंटियों को मिलाकर कुल 11 वारंटियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। सभी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियान के दौरान उपस्थित बदमाशों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, नियमित थाना हाजिरी देने एवं कानून व्यवस्था का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने हेतु फिंगर प्रिंट लेकर नेफीस में एंट्री की कार्यवाही भी की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की सघन, लक्षित एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, जिससे असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो सके।
Raipur Police News: समेकित विश्लेषण अनुसार (132 गुंडा एवं निगरानी बदमाश):
– लगभग 28 प्रतिशत बदमाश थाना उपस्थित होकर सत्यापन/परेड में शामिल हुए।
– करीब 20 प्रतिशत बदमाश अपने निवास पर नहीं पाए गए एवं फरार पाए गए, जिनकी तलाश अभियानिक स्तर पर जारी है तथा इनके विरुद्ध पृथक रूप से फोकस कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– लगभग 24 प्रतिशत बदमाश वर्तमान में जेल में निरुद्ध पाए गए।
– शेष बदमाश अपने सकुनत/निवास स्थान पर पाए गए, जिनको उनके निवास जाकर चेक किया गया।



