Latest Posts

चांपा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से हुआ धार्मिक आयोजनों का आगाज

चांपा। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को लेकर चांपा नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा चांपा की संगत द्वारा आज प्रथम प्रभात फेरी का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया। प्रथम प्रभात फेरी के साथ ही नगर में गुरु साहिब की महिमा और गुरबाणी के मधुर स्वर गूंजने लगे। संगत ने शब्द कीर्तन एवं गुरु जस का गायन करते हुए प्रभात फेरी में सहभागिता निभाई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला। प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं, मानव सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की संगत द्वारा आयोजित प्रभात फेरियों का सिलसिला 17 नवंबर से प्रारंभ होकर 23 नवंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इसके पश्चात 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चांपा नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज की संगत के साथ नगरवासी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।

Latest Posts

Don't Miss