मतदान केन्द्रों से स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम कडी सुरक्षा में सील
मतदाता,जिनमें से 5 लाख 5 हजार 169 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानि 76.7 प्रतिशत और 2003 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 5 लाख 37 हजार 208 मतदाता, जिनमें से 4 लाख 18 हजार 55 ने मताधिकार का प्रयोग किया,यानि 76.7 प्रतिशत मतदान रहा है। गत विधानसभा चुनाव में 83.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इस बार के चुनाव में मतदान प्रतिशत 80.48 प्रतिशत रहा यानि इस बसर 2.82 प्रतिशत मतदान घट गया ।
सफल मतदान संपन्न कराने कलेक्टर ने दी बधाई, गुलाब फूल देकर किया स्वागत
जिले में शुक्रवार को हुए मतदान के पश्चात मतदान दलों की वापसी शुरू हुई । रात लगभग 9 बजे खल्लारी विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र धरमपुर, छिंदौला, अमेठी सहित अन्य मतदान दल की सकुशल वापसी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया । कलेक्टर प्रभात मलिक ने सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू,खल्लारी के आर ओ सृष्टि चंद्राकर एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने भी गुलाब फूल देकर बधाई दी। ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान बाद मतदान दलों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिला प्रशासन द्वारा सभी काउंटर्स में मतदान दल वापसी के लिए तैयारी की गई थी।
सीलिंग पूर्व सामान्य प्रेक्षक व राजनीतिक दलों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। शाम से ही मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई थी। देर रात तक मतदान सामग्री जमा करने की कार्रवाई की गई । मशीनों को विधानसभावार स्ट्रांग रूम में सील किये जाने के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार, जफर मलिक, पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने कलेक्टर प्रभात मलिक, सभी आरओ और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। साथ ही बैठक लेकर पूरे मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा वार समीक्षा और राजनीतिक दलों की संतुष्टि के पश्चात उनके समक्ष ही स्ट्रांग रूम सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा रहेगी।



