Latest Posts

फर्जी नम्बर की गाड़ी पकड़ाई, डीजल चोरी का मामला

एस ई सी एल कुसमुंडा परियोजना का मामला

पकड़ी गई कैम्पर

कोरबा (संवाद साधना) कोयला खदान में डीजल चोरी का बड़ा रैकेट सक्रिय है यह जगजाहिर है। चोर रोज नए तरीके से हजारों लीटर डीजल खदान से पार कर रहे है। आज सुबह एक मामले में त्रिपुरा रायफल्स के जवानों को फर्जी नम्बर से चल रही कैम्पर का पता चला जो कि दो दिनों से ई एंड एम विद्युत एवं यांत्रिकी कर्मशाला के परिसर में खड़ी पाई गईं।पकड़ी गई गाड़ी में कई नम्बर प्लेट बरामद हुए। जिसमे सी जी 12 बी ई 1748, सी जी 12 बी ई 8840 और अन्य नम्बर मिले ऐसे ही अनेक फर्जी नम्बरो से डीजल एवं अवैध कबाड़ का काम जोरो से फल फूल रहा है। मज़े की बात यह है कि अधिकारियों औऱ सुरक्षाकर्मियों का मानना है कि यदि इस गाड़ी को पुलिस में दिया जाएगा तो डीजल चोरो द्वारा मिनटों में चढ़ाव दे कर गाड़ी छुड़ा ले जाएंगे।सुरक्षाकर्मी और अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे है कि उक्त कैम्पर किसके गेट पास से और कब से खदान में चल रही है साथ ही गाड़ी मालिक का पता लगाने पर मालूम हुआ कि किसी रिंकू के नाम पर और अन्य नम्बर गोविंद श्री के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया।माना जा रहा है कि पूरा खेल सेटिंग में चल रहा है जिसके कारण डीज़ल चोर बेख़ौफ़ और फर्जी नम्बर की गाड़ियों से हजारो लीटर डीजल पार कर एस ई सी एल करोड़ो रुपयों का चूना लगा रहे है वही कुछ अधिकारियों का मानना है कि इसमें राजनैतिक हस्तक्षेप भी चोरी का बड़ा कारण है क्योंकि इस काम का एक मोटा हिस्सा ऊपर भी पहुचाया जा रहा है, जबकि एक वर्ग का मानना है इन सब अवैध काम का संचालन रायपुर से हो रहा है और सिंडिकेट मेम्बर पाली में बैठा हुआ है।बहरहाल पकड़े गए कैम्पर ने एक खुलासा तो कर दिया कि ऐसी कई गाड़ियां फर्जी नम्बर से खदान में घुस कर अपने काम को अंजाम दे रही हैं।देखना है कि इस मामले के एस ई सी एल प्रबंधन क्या कार्यवाही करता है।

बरामद नम्बर प्लेट

Latest Posts

Don't Miss