Latest Posts

हाईटेंशन वायर के संपर्क में बोर गाड़ी, नाबालिग मजदूर की मौत


रायपुर। बोर गाड़ी का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन वायर के संपर्क में आने से सवार नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। करंट का झटका इतना तेज था कि नाबालिग ऊपर से सीधे जमीन पर गिर गया। इधर हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पठारीदीह उरला चौक में 26 मार्च रात बोर खोदाई के लिए गाड़ी आया हुआ था। चालक ने लापरवाहीपूर्वक बोर गाड़ी को हाई टेंशन वायर के नीचे खड़ी कर दिया था। रात 11:30 बोर जब खोदाई कर रहा था, उसी समय बोर गाड़ी का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन बिजली के संपर्क में आया और करंट लगते ही गाड़ी में सो रहे नाबालिग मजदूर आकाश कुमार उसेंडी (17) जमीन पर गिरा और घायल हो गया। इलाज के लिए आकाश को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मजदूर जो पानी पी रहा था उसे भी करंट लगा। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest Posts

Don't Miss