Latest Posts

लिंक के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया सफात अली गिरफ्तार

एंटी क्राईम एंटी साईबर यूनिट व थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाद साधना, रायपुर। लालपुर वार्ड 51 स्थित एक मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले वार्ड नंबर 51 लालपुर थाना टिकरापारा  निवासी सफात अली पिता मुस्ताक अली (32) को गिरफ्तार किया गया। एंटी क्राईम एंटी साईबर यूनिट व थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक युवक उक्त घटना स्थल में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर एसीसीयू प्रभारी परेश पांडेय व टिकरापारा थाना प्रभारी विनय बघेल की टीम मौके पर पहुंचे और https://winpro9.in//Login लिंक के माध्यम से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 255/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।इस कार्रवाई में निरीक्षक विनय बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, हिमांशु राठौड़, अविनाश देवांगन, संदीप सिंह तथा थाना टिकरापारा से उपनिरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Latest Posts

Don't Miss