Blinkit service halted: रायपुर, राजधानी में बुधवार को ब्लिंकिट की सभी डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। कंपनी के डिलीवरी कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को जरूरत की चीजें नहीं मिल पाईं। लोग परेशान होते रहे। पूरी राजधानी का यही हाल रहा। प्रोफेसर कालोनी का ब्लिंकिट कार्यालय बंद रहा।

इन्हें भी पढ़़िएः
कर्मचारियों ने बताया कि भुगतान में कटौती और काम के अत्यधिक दबाव के खिलाफ यह मोर्चा खोला गया है। सुबह से ही बीटीआई ग्राउंड में सैकड़ों राइडर्स इक_ा होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि पहले उन्हें प्रति किलोमीटर 15 रुपए मिलते थे, लेकिन अब यह घटाकर सिर्फ 7 रुपए कर दिया गया है। वहीं 9 घंटे से अधिक काम करने पर भी किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान या विश्राम नहीं दिया जा रहा है।

कई कर्मियों ने बताया कि उन्हें दिनभर में 16 घंटे तक काम करना पड़ता है और कंपनी लगातार 10 मिनट में डिलीवरी पूरी करने का दबाव डालती है। इससे सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी है और मानसिक तनाव भी चरम पर है।
राइडर्स ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ जांच कर श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही पुरानी दरें बहाल करने और अतिरिक्त समय का भुगतान देने की मांग की है।
हड़ताल में शामिल कर्मियों ने कहा कि रायपुर में करीब 700 राइडर्स ने काम रोक दिया है और जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, वे सेवाएं फिर शुरू नहीं करेंगे।



