Latest Posts

छग में भाजपा,और जिले की चारो सीट पर विजय है संकल्प-दिलीप जायसवाल

भाजपा संगठन के नवनियुक्त संभाग प्रभारी, बिहार के विधायक दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक

महासमुन्द। छतीसगढ़ प्रदेश में आगामी समय मे होने वाले चुनावों के लिए भाजपा संगठन से नवनियुक्त संभाग प्रभारी, बिहार के विधायक दिलीप जायसवाल जी की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यसमिति की आवश्यक परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में 6 सितंबर को सम्पन्न हुई। इस बैठक के पूर्व, दिलीप जायसवाल जी ,सांसद चुंन्नीलाल साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुंमारी चौधरी,विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,पूर्व क्रेडाध्यक्ष पुरंदर मिश्र,वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल,जिला सह प्रभारी संध्या परगनिहा ,विधानसभा संयोजक चन्द्रहास चन्द्राकर, प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिह गोल्डी,जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ,संजय शर्मा,भाजपा नेता मोती साहू,प्रकाश चन्द्राकर आदि ने भारतमाता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकरियो का परिचय लेते हुए जायसवाल जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी की देन नवगठित छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 वर्षो के लगातार 3 कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास का इतिहास रचा था गांव,गरीब,मजदूर,किसान सहित सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं बनी और उन्हें पूरा किया गया। प्रदेश में सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा ,रोजगार के अवसर सहित नागरिको की मूलभूत सुविधाओ को पूरा करने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया था। इस बार कांग्रेस के शासनकाल मे लगभग 5 साल में प्रदेश की क्या स्थिति है वो प्रत्यक्ष हम सभी के सामने है।

दिलीप जायसवाल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के लिये भुपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष के दबाव में माफियाओं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालो पर कार्यवाही करने से डर रही है क्योंकि प्रशासन भुपेश सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। प्रदेश में शराबबंदी की जगह अवैध शराब की नदियां बहाने का काम कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने किया है। आज छत्तीशगढ़ का का किसान फसल खराब होने से कर्ज तले दबकर आत्महत्या के लिए मजबुर हो गया और भुपेश बघेल बाहरी प्रदेशो में छग की जनता की हिस्से की राशि बांट रहे है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है केवल उन्ही योजनाओ पर काम हुआ जो धरातल पर नही केवल कागजों में काम पूरा हुआ और जिसकी घोटाले की कमीशन दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने में भुपेश बघेल ने पहुंचाया है।जायसवाल जी ने कार्यकर्ताओं से जिले के संगठनात्मक कार्यो की विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि आप सभी को पता है कांग्रेस की सरकार ने पिछली बार जनता को लोकलुभावने वायदों के सब्जबाग दिखाकर जनभावनाओं से खिलवाड़ करके छलपूर्वक सरकार बनाया था इस बार बड़े पैमाने पर प्रदेश में बाहरी घुसपैठ चल रहा है जो लोगो मे भय और आतंक पैदा कर यहाँ की जनता को बरगलाने का काम करेंगे। दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ताओ में पार्टी के कार्यो को लेकर जबरदस्त कार्यक्षमता है। प्रदेश की जनता ने भुपेश सरकार की हर तानाशाही रवैये के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर अपने हक की लड़ाई लड़ी है और पूरे प्रदेश में अब परिवर्तन की लहर दिख रही है। जनता के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश और विश्वास ये बता रहा है कि इस बार भाजपा की सरकार हम बनाएंगे।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जिले की चारो विधानसभा सीट पर विजय हमारा लक्ष्य और संकल्प भी है। जिले के चारो विधानसभा में 10 सितंबर तक चुनाव कार्यालय खुलने का दिशानिर्देश देते हुए जायसवाल ने कहा कि आगामी 24 सितंबर को भाजपा का विजय संकल्प रैली का जिले में आगमन होगा जो सभी विधानसभा तक पहुंचेगी। हम सभी इस रैली को भव्य और ऐतहासिक स्वरूप देंगे विजय संकल्प के इस मिशन को पूरा करते तक आप सभी एकजुटता से पार्टी हित में समर्पित रहे और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में जुट जाएं। बैठक में उपस्थित सभी प्रमुख पदाधिकारियो ने संभाग प्रभारी को अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक का संचालन एवम आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर एवम संजय शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महासमुन्द के जिला कार्यसमिति पदाधिकारी और सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss