
एडिशनल एसपी ने किया मामले का खुलासा
जांजगीर-चांपा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। उनके कब्जे से 9 बाइक बरामद करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से बाइक चोर, खरीददार एवं बाइक के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिली। इस पर विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया और 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 बाइक बरामद किया गया। श्री सोनी ने बताया कि बिरगहनी निवासी गिरिश पटेल एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने को देते थे। जिसे किशन यादव बाइक मैकेनिक के माध्यम से मोडिफाइड एवं रजिस्टेशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था। बिक्री रकम आपस में बांट लेते थे। इन आरोपियों से थाना जांजगीर में दर्ज 5 चोरी के अपराध के आधार पर अलग-अलग स्थान एवं समय पर चोरी की बाइक बरामद किया गया। वहीं थाना सक्ती, थाना मस्तूरी, बम्हनीडीह और तोरवा बिलासपुर में दर्ज चोरी के मामले में भी बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गिरीश पटेल, किशन यादव, सत्यप्रकाश साहू, प्रभाकर यादव, संजय साहू, शंभू यादव, मुकेश कुमार चंद्राकर, आशीष साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, सौरभ दास महंत, जयराम नगर निवासी दिगंबर साहू, कलेश्वर साहू, अजय चंद्रा, राज साहू व रितिक कुमार देवांगन शामिल हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, एसआई बीपी तिवारी, पुष्पराज साहू, एएसआई भरत राठौर, होलीराम भार्गव, कमलेश्वर मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, विरेन्द्र भानू, राकेश यादव, मुकेश यादव, प्रीतम कंवर, राजकुमार चंद्रा, अनिल हंसराज, आरक्षक दिलीप सिंह, हेमंत राठौर, विरेन्द्र टंडन, मनीष राजपूत, सोमेश शर्मा, अर्जुन यादव, चिरजींव कमलेश ,सुनील सूर्यवंशी, सुशांत राठौर, आशीष यादव, बाल्मिकी राठौर , संतोष कंवर एवं टिकेश्वर राठौर का योगदान रहा।



