Latest Posts

रूटीन मेंटेनेंस के लिए विभिन्न क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद

महासमुंद। इन दिनों बिजली विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रख-रखाव छह अक्टूबर से शुरू  किया गया है जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिस क्षेत्र में मेंटेनेंस होगा उस क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं रहेगी।मंगलवार को कॉलेज रोड, मेघ बसंत कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी, आश्रम कॉम्प्लेक्स, क्लबपारा, स्वीपर कॉलोनी, मिनी स्टेडियम के पीछे

बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के जेई संजय भगत ने बताया कि रूटीन मेंटेनेंस किया जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर और विद्युत लाइन का रख-रखाव जैसे कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत लाइनों पर आ रही पेड़ की शाखाओं को काटा जा रहा है। आगामी दिनों में लोड बढ़ने के कारण कोई समस्या न हो इसलिए पहले से मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार की बिजली सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। आज बीटीआई रोड, कौशिक कॉलोनी, भाजपा कार्यालय के पीछे, पुराना मलेरिया आॅफिस, भलेसर रोड, बागबाहरा रोड, नया रावणभाठा,कुम्हार पारा क्षेत्र में बिजली बंद है। इसी तरह 19 अक्टूबर को एकता चौक, गुलशन चौक, वर्धमान नगर, अयोध्या नगर, ईमलीभाठा, फटाका गली, फर्शी गली। 20 अक्टूबर को बादल नर्सरी, नुरानी चौक, धाम गली, शिव चौक, छिपिया पारा, दलदली रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी।

Latest Posts

Don't Miss