महासमुंद। नगर पालिका को आर्थिक क्षति के मामले में आरोप साबित होने पर नगरीय प्रशासन विभाग ने महासमुंद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पवन पटेल को पांच साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। पटेल भाजपा के पार्षद थे, लेकिन उन्हें निष्कासित कर दिया है। फिलहाल वे स्वतंत्र पार्षद हैं।जानकारी के मुताबिक 2017 में सब्जी बाजार पसरा की वसूली ठेके पर देने के लिए टेंडर निकाला गया था। इस दौरान पटेल नगर पालिका अध्यक्ष थे। इसमें दो टेंडर में किसी ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि तीसरी बार जो टेंडर आया, उसमें उच्चतम दर 4.30 लाख थी, जबकि सरकारी दर 4.70 लाख थी। निविदा समिति ने इसे पीआईसी में रखने की अनुशंसा की थी।




