खरीफ फसल के लिए बारिश वरदान,खेतों में भरा पानी
महासमुंद(संवाद साधना)।जिले में पिछले 24 घंटो में 417.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने जिले में बारिश के आंकडे को एकाएक बढा दिया है । बुधवार सुबह तक जिलेभर में 336.6 मिमी बारिश हो चुकी थी। जिले में अब तक संभावित औसत वर्षा का आकडा आधे से भी अधिक तक पहुंच गया है।जिले में लगातार हो रही बारीश के चलते पेड गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुआ।
बता दें कि लंबे अंतराल के बाद से पछले एक सप्ताह से जिले में खंड बर्षा हो रही थी। लेकिन शुक्रवार से मौसम ने करवट बदली और लगातार बारिश का दौर अब शुरू हो गया है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल मौसम में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं है बल्कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा तक हो सकती है। भू- अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 417.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है और एक जून से से अब तक जिले में 3230.9मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक असर महासमुंद क्षेत्र में देखने को मिला है यहाँ सबसे अधिक 112 मिमी बारिश हुई है। वहीं पिथौरा में 96.1, बागबाहरा में 90.6,बसना में 62.2 और सबसे कम बसना तहसील में 56.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। एक जून से अब तक के आकडों पर नजर डाले तो सबसे अधिक महासमुंद में 810.6 मिमी, सरायपाली में 638.9, पिथौरा में 655.1, बसना में 550.1 और 576.2 मिमी बागबाहरा में बारिश हुई है।
खेती के लिए वरदान है बारिश
जिले में हो रही बारिश खरीफ फसल के लिए वरदान साबित होगी। सिरपुर क्षेत्र के किसान राधेलाल सिन्हा,पंचराम ध्रुव, कोमल सिन्हा, रामप्रसाद ध्रुव अशोक ध्रुव और टीकम दीवान ने बताया कि पहले मानसून की देरी के कारण खेती- किसान पिछड गयी थी। शुरूआती बारिश में खेत तैयार किया था और धान का छिडकाव किया था पर बारिश रूक जाने कारण रोपा का कार्य पिछड गया था। यह बारिश धान के लिए वरदान है पहले से लगी धान फसल को अब पर्याप्त पानी मिलने से उसके पौधों में तेजी से बढोत्तरी होगी वहीं किसानों का रोपा कार्य पिछड गया था मौसम खुलते ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
अब तक संभावित औसत बारिश का आधा आंकडा पार
जानकारी के अनुसार जिले में संभावित औसत बारिश का आंकडा 5753 मिमी है। एक जून से अब तक कुल 3230.9 मिमी बारिश हो चुकी है इस प्रकार आधे से अधिक अनुमानित बारिश हो चुकी है।



