Latest Posts

आबकारी और ठेकेदार द्वारा कोरबा जिले के शराब भट्ठी से  अवैध पैसे वसूलने का आडियो वाइरल

वाइरल आडियो

प्रत्येक कर्मचारी से 1 हजार से 15 सौ रूपये वा 1 बोतल शराब देने का दबाव

कोरबा (संवाद साधना )। कोरबा जिले में आबकारी अधिकारी सहित आल सर्विस ग्लोबल के कोरबा मैनेजर शिव द्वारा फरमान जारी करते हुए जिले के सभी भट्टी देशी विदेशी मदिरा दुकानों के कर्मचारी को कहा हैं की प्रत्येक  व्यक्ति एक हजार से पंद्रह सौ रूपये ऑफिस पहुंचाया यह आडियो एक भट्टी कर्मचारी दूसरे कर्मचारी से बात करते हुए कह रहा हैं की इस बार एक हजार के बजाये 15 सौ रूपये देना हैं  की बात कह रहा हैं  साथ ही आबाकारी अधिकारी के साथ इस मामले में 15 मिनट की बहस और कम्पनी को सपोर्ट करने की बात कहा गया हैं इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं की  जब हजार से 15 सौ रूपये आबकारी अधिकारी और आल सर्विस ग्लोबल के मैनजर को जा रहा हैं तो आबकरी मंत्री को क्या नज़राना चढ़ रहा होगा आरोप यह भी हैं की मदिरा प्रेमी सवा शेरा नामक देशी को नकार चुके हैं फिर भी इस देशी मदिरा को किसके आदेश पर बेचा जा रहा हैं या तो यह मदिरा किसी बड़े मंत्री की कंपनी हैं या मोटी कमीशन के चककर में मदिरा प्रेमियों को दबाव पूर्वक बेचा जा रहा हैं। फिलहाल यह खोज का विषय हैं जो हमारे द्वारा अगले खबर में सवा शेरा का क्या खेल हैं बताया जायेगा। बहरहाल वाइरल आवाज से पता चल रहा हैं की जिले सहित प्रदेश में एक और शराब घोटाला अवैध वसूली सहित चहते शराब माफिया को वर्तमान सरकार किस तरह प्रमोट कर रही हैं। सरकार चाहे किसी की हो राज़ तो सिर्फ गाँधी जी का हैं बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रुपैया।

Latest Posts

Don't Miss