Latest Posts

एंटी क्राइम साइबर यूनिट और  गुड़ियारी पुलिस के हत्थे चढ़े 3 सटोरिए

रायपुर। राजधानी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगमोहन साहू, गोपीचंद गुप्ता और सांईराम साहू के रूप में हुई है, जो गुड़ियारी क्षेत्र में महतारी चौक के पास मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 3 आईफोन/मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1,25,000 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ थाना गुड़ियारी में अपराध क्रमांक 214/25 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।









गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • जगमोहन साहू: 20 वर्ष, निवासी गोकुल नगर गली नंबर 5 रामनगर थाना गुड़ियारी रायपुर
  • गोपीचंद गुप्ता: 18 वर्ष 8 माह, निवासी गोकुल नगर गली नंबर 2 रामनगर थाना गुड़ियारी रायपुर
  • सांईराम साहू: 18 वर्ष 4 माह, निवासी गोकुल नगर गली नंबर 2 रामनगर थाना गुड़ियारी रायपुर

इस कार्रवाई में एंटी क्राइम साइबर यूनिट और थाना गुड़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जो आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे ।

Latest Posts

Don't Miss