Wednesday, March 4, 2026

Latest Posts

अभनपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियां, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल


अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार बढ़ रही चोरियों से क्षेत्रवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
जानकारी के अनुसार, अभनपुर के साप्ताहिक शनिवार बाजार में हर सप्ताह लगभग चार से पांच मोबाइल फोन चोरी हो रहे हैं। बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ितों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, पिछले एक महीने के भीतर अटल आवास के पास ताला तोड़कर चोरी की घटना भी सामने आई। घर का ताला काटकर सामान पार कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाना में की, परंतु आरोप है कि अब तक मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बीती रात एक और घटना में चोर बाउंड्री के अंदर घुस गए और ताला काटकर सामान ले गए। इसके अलावा खिड़की से हाथ डालकर मोबाइल फोन चोरी करने की घटना भी सामने आई है। सभी मामलों में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई कब होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।
लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

Latest Posts

Don't Miss