Latest Posts

रावांभाठा में चाकू से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार


रायपुर। उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रावांभाठा में एक युवक पर रास्ता रोककर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। घटना 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब पीडि़त अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने अनुसार शिकायतकर्ता वीरेन्द्र विश्वकर्मा (34) निवासी सत्यनगर, बीरगांव अपने मित्र कृष्णा भारती के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रावांभाठा के खेल मैदान के पास आरोपी विनय कोसले ने उनका रास्ता रोककर अश्लील गालियां दीं और विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से वीरेन्द्र और बीच-बचाव करने आए कृष्णा भारती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय कोसले के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 126(1) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।आरोपी के गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया और उसे गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Latest Posts

Don't Miss