Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों से पीटा

मानवता हुई शर्मसार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम रानीझाम्प से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 35 वर्षीय विधवा महिला को उसके कथित प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक शादीशुदा युवक हरि प्रसाद राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुँचे। उन्होंने महिला को घसीटकर बाहर निकाला, मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।
अत्याचार की पराकाष्ठा तब हुई जब आरोपियों ने महिला के शरीर पर गोबर पोत दिया और उसे अपमानित करते हुए गांव के मुख्य मार्ग स्थित काली मंदिर तक ले गए। पीड़िता रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, हालांकि घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Latest Posts

Don't Miss