Latest Posts

ग्राम मुड़पार में भक्ति की रसधार ! चण्डी दाई मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

भगवान श्रीविष्णु ने इंद्राणी की रक्षा की ओर नहुष को अज्ञातवास दिया – पंडित तिवारी

जांजगीर-चांपा (संवाद साधना )। वृत्तासुर का वध करने के बाद देवराज इन्द्र को ब्रह्म हत्या का पाप लगा था और इस पाप के भय के डर से वो एक बड़ा-सा सरोवर में जाकर छिप गया ।इधर देवाताओं ने खूब ढूंढने का प्रयास किया और जब कही भी नहीं मिला तो सब चिंतिंत होने लगे। स्वर्ग का राज्य सिंहासन सूना ना रहे नहुष को इंद्र के सिंहासन पर विराजमान कर राज्य सिंहासन का पुरा उत्तरदायित्व सौंपा गया । यह बात संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान पंडित तिवारी जी ने कहा। दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च,2026 तक चण्डी दाई परिसर मुड़पार में किया जा रहा हैं । नगर के बड़े तालाब के पास स्थित चण्डी दाई प्रागण में नौं दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में मुड़पार गांव के अलावा आसपास गुजरने वाले श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही हैं। हर दिन दूरदराज़ से आनेवाले श्रद्धालु की बढ़ती भीड़ ने साबित कर दिया हैं कि नवरात्रि पर्व में दुर्गा पूजा और ज्ञान वर्षीय सुनने कितनी आस्था विश्वास हैं।

नहुष का पतन

आचार्य श्री ने कहा कि नहुष ने स्वर्ग का राज्य संभालने के बाद अपने आप को बहुत शक्तिशाली समझने लगा और उसने देवाताओं पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। उसने इंद्राणी से भी बदसलूकी की, जिससे इंद्राणी ने भगवान विष्णु की शरण ली। भगवान विष्णु ने इंद्राणी की रक्षा की और नहुष को अज्ञातवास दिया।

इंद्र का उद्धार

आचार्य पंडित श्रीकांत तिवारी ने श्रीमद देवी भागवत की कथा और विषय प्रसंग पर अपनी ओजस्वी वाणी से कहा कि इंद्र का पता लगाने के लिए देवताओं ने भगवान ब्रह्मा जी की शरण ली । भगवान ब्रह्मा ने इंद्र को सरोवर से बाहर आने के लिए कहा और उन्हें अश्वमेध यज्ञ करने की सलाह दी । इंद्र ने भक्ति-भाव से अश्वमेध यज्ञ पूर्ण किया और ब्रह्म हत्या के पाप से पूर्णतः मुक्त हो गए ।

कथा गंगा प्रवाह में डुबकी लगाते हुए श्रद्धालु भक्त

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने शशिभूषण सोनी, रविन्द्र कुमार पाण्डेय , शशिभूषण सोनी, सुनील कुमार देवांगन, डॉ के पी राठौर, श्रीमति जया गोपाल, श्रीमति शशि राठौर, पूर्व पार्षद जया गोपाल ,श्रीमति  तान्या-रवि पाण्डेय, सुरेश कुमार पाण्डेय सहित आकांक्षा तिवारी, हिना तिवारी,अन्य श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे । इस अवसर पर प्रिट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने व्यासपीठ पर विराजमान पंडित श्रीकांत तिवारी जी को माल्यार्पण तथा सहस्त्राभिनंदन भेंटकर स्वागत किया। महाराज जी तथा आयोजक पाण्डेय दंपत्ति ने उनका राधे-राधे दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ।

Latest Posts

Don't Miss