Latest Posts

वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अंबेडकर ने आजीवन किया संघर्ष : जांगड़े

भाजपाइयों ने संविधान दिवस डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ्वारा 26 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक अधिकारों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा, स्वतंत्रता एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण रही। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर ने अपने गहन अध्ययन, विधिक ज्ञान, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से भारतीय संविधान को आकार देने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व को कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रोताओं के समक्ष विस्तार से रखा। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र का आधार है। 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।  कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों के रूप में जिला सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, अमर सुल्तानिया, राजू दास महंत, अजय केशरवानी, नंद चौधरी, श्रीमती नंदनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, श्रीमती संतोषी दुबे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राम खूबवानी, विकास शर्मा, अनिल शर्मा, कमलेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, एस.डी. मिश्रा एवं जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ योगेश सिंह राणा उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं में रमाकांत राजवाड़े, प्रदीप सोनी, अनुराग तिवारी, कुमार किशोर, नवल सिंह, सुनील श्रीवास, विद्या राठौर, राजीव रंजन, सौरभ तिवारी एवं अनिल महार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss