महासमुंद। वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में संविधान सभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य रेव्ह. फादर थैनीस राज के समक्ष विद्यार्थियों ने संविधान में लिखित नियमों का पालन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लेकर शपथ ली।
विद्यार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने, अनुशासन में रहने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्राचार्य रेव्ह. फादर थैनीस राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। प्रत्येक विद्यार्थी को इसके अर्थ को समझना चाहिए और अपने आचरण में उतारना चाहिए। यदि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे, तो देश अपने आप मजबूत बनेगा। शिक्षिका प्रदीप्ति चांडक ने
विद्यार्थियों को बताया कि- भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू हुआ। संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यही कारण है कि 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।



