Latest Posts

पहले और तीसरे मंगलवार को जिला पंचायत में होगा ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निराकरण में तेजी लाने और पंचायतों से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। अब प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को ग्राम पंचायतों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।  उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की 5 नवंबर को आयोजित बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस दौरान ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों एवं समस्याओं का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति से प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब कम होगा। साथ ही पंचायतों के कार्यों की प्रगति, प्रशासनिक समन्वय और जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।

Latest Posts

Don't Miss